दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव अधिकारी राजकमल चौधरी ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।चुनाव आयुक्त के अनुसार, राज्य में 26 मई को मतदान होगा, जबकि 29 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 मई को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।पंजाब में इस बार आठ नगर निगमों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा राज्य में 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन चुनावों में कुल 36,72,932 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम चार लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मतदान और अन्य गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026