दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ बरनाला के व्यवसायी एवं एनआरआई बलजिंदर सिंह बरनाला और आम आदमी पार्टी के अरनीवाला जोहल प्रभारी मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी भाजपा का दामन थामा।इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये लोग बदलाव और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद लेकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन उम्मीदें टूटने के बाद अब भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।वहीं सुनील जाखड़ ने अमृतसर, बटाला, तरनतारन और लुधियाना में भाजपा कार्यालयों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इन घटनाओं का हिसाब लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।भाजपा में शामिल होने के बाद ज्ञान सिंह मान ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार पर दिल्ली की टीम हावी है।तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं तो उनके घर विजिलेंस की रेड आना भी तय माना जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे आज भी अपने भाई और मुख्यमंत्री भगवंत मान का सम्मान करते हैं, लेकिन पार्टी छोड़ना उनका व्यक्तिगत फैसला है।इस मौके पर सुनील जाखड़ ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ समय आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026