दैनिक खबरनामा नूंह, 19 मई। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन में गोवंश को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-उटावड़ मार्ग पर जयसिंहपुर गांव के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान उटावड़ निवासी हमास खान के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मासूम शर्मा का स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक का प्रेरक सफर

हरियाणा 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के जींद जिले के…
Share to :

पहलगाम हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पहली बरसी करनाल में श्रद्धांजलि, जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर

दैनिक खबरनामा करनाल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले…
Share to :

हरियाणा छोटे अपराधों में अदालत से राहत, सरकार ने ‘हरियाणा जन विश्वास संशोधन अधिनियम 2025’ लागू किया

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने आम नागरिकों…
Share to :

हरियाणा को मिला नया पुलिस महानिदेशक (DGP)

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस…
Share to :