दैनिक खबरनामा नूंह, 19 मई। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक वाहन में गोवंश को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-उटावड़ मार्ग पर जयसिंहपुर गांव के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान उटावड़ निवासी हमास खान के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राज्यसभा चुनाव के 12 घंटे के भीतर रामकिशन गुर्जर का इस्तीफा, 5 विधायकों पर एक्शन की तैयारी

हरियाणा 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के…

हरियाणा में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन 186 अवैध RMC प्लांट बंद, करोड़ों का जुर्माना

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वाले रेडी मिक्स…

हैरान कर देने वाला खुलासा 4 दिन में 48 करोड़ “गायब”, पंचकूला नगर निगम का 158 करोड़ FD घोटाला बना रहस्य!

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंचकूला में नगर निगम के 158 करोड़…

हरियाणा में पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल

हरयाणा 8 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने…