हरियाणा 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा चंडीगढ़ मोहाली में अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते एलपीजी गैस आपूर्ति में आई बाधा का असर अब ट्राइसिटी के छोटे कारोबार पर साफ नजर आने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के कारण चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में रेहड़ी-फड़ी, फास्ट फूड स्टॉल और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।हालात इतने खराब हैं कि ट्राइसिटी में एक हजार से अधिक छोटी दुकानें और फास्ट फूड स्टॉल बंद हो चुके हैं, जबकि सैकड़ों कारोबारी सीमित संसाधनों के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो रोजाना कमाई पर निर्भर हैं।पंचकूला में करीब 400 रेहड़ी-फड़ी बंद हो चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस की नियमित सप्लाई न मिलने से कारोबार 50 प्रतिशत तक गिर गया है। कई विक्रेताओं ने चाय-नाश्ता बनाना बंद कर दिया है, जबकि कुछ केवल पानी या सीमित सामान बेचकर गुजारा कर रहे हैं।मोहाली में भी 300 से 400 छोटे विक्रेता प्रभावित हैं। गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कई फास्ट फूड स्टॉल बंद हो गए हैं, जिससे दैनिक आय पूरी तरह ठप हो गई है।चंडीगढ़ में स्थिति अलग होते हुए भी गंभीर है। यहां गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन पैनिक बुकिंग के कारण मांग अचानक बढ़ गई है। रोजाना बुकिंग 12,500 से बढ़कर 20,000 तक पहुंच गई है, जबकि सप्लाई करीब 15,000 सिलिंडर ही है।
गैस की कमी के चलते कालाबाजारी भी बढ़ गई है, जहां कॉमर्शियल सिलिंडर 2500 से 4000 रुपये तक में बिक रहे हैं।
प्रशासन ने निगरानी बढ़ाते हुए कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, लेकिन कारोबारियों का कहना है कि जब तक नियमित सप्लाई बहाल नहीं होती, हालात सुधरना मुश्किल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला में कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज पर जताया भरोसा, मेयर पद की उम्मीदवार घोषित 10 मई को होगा मतदान

दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर…
Share to :

बजट 2026 पर पंचकूला की महिलाओं की मुहर, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के कदमों की सराहना

हरियाणा 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…
Share to :

हरियाणा छोटे अपराधों में अदालत से राहत, सरकार ने ‘हरियाणा जन विश्वास संशोधन अधिनियम 2025’ लागू किया

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने आम नागरिकों…
Share to :

हरियाणा में दो नमो भारत कॉरिडोर को पीआईबी की मंजूरी, करनाल–दिल्ली और बावल–दिल्ली रैपिड रेल पर जल्द शुरू होगा काम

हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर…
Share to :