दैनिक खबरनामा लुधियाना 25 मई 2026 : पंजाब के लुधियाना शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और शहर की मेयर इंद्रजीत कौर के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। यह धमकी नगर निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:28 बजे आए ईमेल में मेयर के घर और दिलजीत दोसांझ के पैतृक गांव स्थित घर को निशाना बनाने की बात कही गई। मेल में अलग-अलग समय का जिक्र करते हुए धमाके की चेतावनी दी गई है। साथ ही 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया।
ईमेल भेजने वालों ने खुद को कथित तौर पर “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है। मेल के अंत में दो व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गई हैं। ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारियां खंगाली जा रही हैं। वहीं मेयर कार्यालय सहित कई अहम स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की हत्या, बचाने आए दंपती पर भी हमला गांव में सनसनी, आरोपी ने सड़क पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

दैनिक खबरनामा  सोनीपत 26 मई :  सोनीपत जिले के टीडीआई क्षेत्र में…

संकट में महिलाओं का सहारा बने पंजाब पुलिस के ‘सांझ राहत केंद्र’, दो वर्षों में 1000 से अधिक मामलों में मिली राहत

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़/मोहाली, 6 अगस्त 2026. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…

साइबर अपराधियों पर पंजाब पुलिस का बड़ा शिकंजा,एक साल में 729 गिरफ्तारियां

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 4 जुलाई 2026. पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध…

बैंकॉक से लौटी पूर्व मिसेज केरल प्रतियोगी 11.82 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े…