दैनिक खबरनामा  चंडीगढ़ 25 मई 2026 । पंजाब सरकार ने भूजल संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक के तहत लाने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि डीएसआर तकनीक अपनाने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन डीएसआर पंजीकरण पोर्टल भी शुरू कर दिया गया है, ताकि किसान आसानी से योजना का लाभ उठा सकें।
कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के खरीफ सीजन में 23,410 किसानों ने डीएसआर तकनीक अपनाई थी, जिसके तहत 2,35,899 एकड़ क्षेत्र कवर किया गया। सरकार द्वारा इन किसानों को कुल 35.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई।
उन्होंने कहा कि डीएसआर तकनीक के जरिए धान की रोपाई और खेत की पारंपरिक जुताई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इससे सिंचाई में 15 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है और मजदूरी खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आती है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भूजल स्तर को बचाने और किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :