दैनिक खबरनामा  चंडीगढ़ 25 मई 2026 । पंजाब सरकार ने भूजल संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक के तहत लाने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि डीएसआर तकनीक अपनाने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन डीएसआर पंजीकरण पोर्टल भी शुरू कर दिया गया है, ताकि किसान आसानी से योजना का लाभ उठा सकें।
कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के खरीफ सीजन में 23,410 किसानों ने डीएसआर तकनीक अपनाई थी, जिसके तहत 2,35,899 एकड़ क्षेत्र कवर किया गया। सरकार द्वारा इन किसानों को कुल 35.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई।
उन्होंने कहा कि डीएसआर तकनीक के जरिए धान की रोपाई और खेत की पारंपरिक जुताई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इससे सिंचाई में 15 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है और मजदूरी खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आती है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भूजल स्तर को बचाने और किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में 429 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 62 फर्जी फर्में जांच के घेरे में

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026. पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी…

अटल जन्म शताब्दी पर लखनऊ में भव्य आयोजन, लेकिन आगरा के बटेश्वर में सूना रहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक आवास

आगरा 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी…

अल नीनो की वापसी से बढ़ी चिंता, मानसून पर मंडराया खतरा

दैनिक खबरनामा | 12 जून, 2026  नई दिल्ली: भारत के लिए इस…

जयपुर में सुन्नी इज्तेमा का भव्य आयोजन,1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी व 814वां उर्से ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया

जयपुर | 25 दिसम्बर (जगदीश कुमार) जयपुर के घाटगेट क्षेत्र में सुन्नी…