दैनिक खबरनामा नई दिल्ली, 29 मई : टोयोटा ने भारतीय EV मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह पहली Full Electric SUV मिड-साइज Electric Vehicle सेगमेंट में पेश की गई है। इसके टॉप मॉडल E3 Variant की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.60 लाख रुपए रखी गई है। यह SUV नए जमाने के डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।
शानदार Exterior Design और Modern Look
नई Urban Cruiser Ebella का डिजाइन काफी आकर्षक और Futuristic रखा गया है। SUV में नया फ्रंट फेसिया, Sculpted Bonnet और स्टाइलिश Character Lines दी गई हैं, जो इसे Premium Road Presence देती हैं। इसका व्हीलबेस 2700mm है, जबकि लंबाई 4,285mm, चौड़ाई 1,800mm और ऊंचाई लगभग 1,640mm रखी गई है। कंपनी ने इसमें Aerodynamic डिजाइन का भी खास ध्यान रखा है ताकि बेहतर Performance और Efficiency मिल सके।
कई आकर्षक Color Options
Toyota ने इस Electric SUV को कई शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें Cafe White, Bluish Black, Gaming Grey, Sportin Red और Enticing Silver शामिल हैं। इसके अलावा Dual-Tone कलर विकल्प भी दिए गए हैं, जिनमें Black Roof के साथ Premium Finish देखने को मिलती है।
Luxury Cabin और Advanced Features
Urban Cruiser Ebella का इंटीरियर Premium Dual-Tone Theme के साथ आता है। इसमें Black और Brown Combination का उपयोग किया गया है, जिससे केबिन काफी आधुनिक महसूस होता है। SUV में 10.1-inch Touchscreen Infotainment System, Panoramic Sunroof, Ventilated Seats, Wireless Charging Pad, JBL Sound System, Ambient Lighting और Dial-Type Gear Selector जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा Air Purifier, Automatic Climate Control और Connected Car Technology जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं।
Safety में भी दमदार
Passenger Safety को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस SUV में 7 Airbags, 360-Degree Camera और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इससे Highway Driving और City Traffic दोनों में बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
Battery, Power और Range
Urban Cruiser Ebella के टॉप E3 Variant में 61kWh Battery Pack दिया गया है। यह Electric SUV 171hp की पावर और 193Nm का Peak Torque जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी एक बार Full Charge होने पर करीब 543Km तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।
भारतीय बाजार में बढ़ती EV Demand के बीच Toyota की यह नई Electric SUV सीधे तौर पर कई लोकप्रिय Mid-Size EV Models को चुनौती दे सकती है।