दैनिक खबरनामा। मोहाली, 30 अक्टूबर: जनगणना-2027 को लेकर मोहाली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। इस बार केंद्र सरकार ने लोगों को अपनी आवासीय और पारिवारिक जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी है।

जानकारी के अनुसार स्व-गणना का यह विशेष चरण 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। जिन नागरिकों ने पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें गणना कर्मियों को अपना रेफरेंस नंबर दिखाना होगा, जिससे उनके द्वारा भरे गए विवरण का मिलान और सत्यापन किया जा सकेगा।

प्रशासन ने जिलावासियों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें और अपने परिवार व मकान से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं को तैयार करने, भविष्य की आवश्यकताओं का आंकलन करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें –

नागरिकों को जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा।

पहले चरण में पोर्टल पर परिवार का पंजीकरण करना होगा।

उसके बाद भाषा चुनकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।

सत्यापन के बाद लोकेशन संबंधी जानकारी भरकर पूरी प्रश्नावली को भरना होगा।

अंत में सभी विवरण सबमिट करने होंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक बार फाइनल सबमिशन हो जाने के बाद परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :