दैनिक खबरनामा | लखनऊ, 2 जून :  उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम सुहावना बना रहा और कई जिलों में आंधी व बारिश दर्ज की गई। हालांकि अब यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है, जिसके चलते मंगलवार से प्रदेश में मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी तथा झांसी में 1.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार कमजोर हो रहा है। इसके चलते मंगलवार से आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश में किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर एक बार फिर तेज होने लगेगा।

राजधानी लखनऊ में भी चढ़ेगा पारा

लखनऊ में सोमवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। बादलों और पुरवाई हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह तक बना रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार दिनों में लखनऊ के अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ओलों और वर्षा से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: ऊधमपुर  जिले में शनिवार को मौसम ने…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

पहाड़ों में प्रकृति का प्रकोप! किश्तवाड़ में दो जगह फटा बादल, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

दैनिक खबरनामा | ब्यूरो.किश्तवाड़ | 3 जून 2026. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले…
Share to :

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी…
Share to :