दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों और शारीरिक शिक्षा विभाग ने इको-क्लब ‘परिवेश’ के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया। “साइकिलिंग फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर” थीम पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य प्रदूषण कम करने, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रैली का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य द्वार से हुआ, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन के रूप में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी व्यवहार अपनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि साइकिल कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा संरक्षण करने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

रैली के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और हरित भविष्य के निर्माण में साइकिल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल लिमिट की खबर से मचा हड़कंप, चंडीगढ़ प्रशासन ने किया खंडन

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 18 मई । चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की…

चार वर्षों में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1111 आरोपित गिरफ्तार; रिश्वतखोरी मामलों में सबसे अधिक शिकंजा

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए…

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट ग्रामीण छात्रों ने शहरों को पछाड़ा, जैतो की हरलीन शर्मा बनीं स्टेट टॉपर

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 11 मई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित…

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन…