दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय ने आज आधिकारिक रूप से कॉलेज एवं छात्रावास (हॉस्टल) के प्रॉस्पेक्टस जारी किए । इन प्रॉस्पेक्टस का विमोचन कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने प्रॉस्पेक्टस समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया ।

कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध इन प्रॉस्पेक्टस में भावी छात्राओं के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। इसमें संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, शुल्क संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का समावेश है। साथ ही, इनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धियों और सफलताओं को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समग्र विकास की समृद्ध परंपरा को प्रतिबिंबित करती हैं।

श्रीमती नीना शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा युवा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि कॉलेज आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और जीवन मूल्यों के समन्वय के माध्यम से उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। संस्थान के छात्रा-केंद्रित दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विविध शैक्षणिक कार्यक्रम एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ छात्राओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाती हैं, जिससे वे निरंतर बदलते वैश्विक परिदृश्य में सफलता प्राप्त कर सकें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :