दैनिक खबरनामा।श्रीनगर, 6 जून 2026: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बठोई क्षेत्र में गुरुवार को बादल फटने की घटना से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन से संपर्क कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में बताया कि उन्होंने रियासी के उपायुक्त से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक तुरंत राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नुकसान का विस्तृत आकलन कर प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘स्थान बदलेगा, इरादा नहीं’— दिल्ली मार्च पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा ऐलान

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 16 जुलाई:  नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 20 जुलाई को प्रस्तावित…

पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन फटने से दो सैनिक घायल, एक और संदिग्ध विस्फोटक भी किया गया नष्ट

दैनिक खबरनामा । राजौरी, 6 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण…

बुखारी का NC पर निशाना: राज्य दर्जा अभियान जनहित नहीं, राजनीतिक वर्चस्व बढ़ाने की कोशिश

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 17 जून :  जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष…

बाबा बर्फानी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में मकान पर गिरी; 30 लोग घायल

दैनिक खबरनामा – 28 जुलाई गांदरबल : बाबा बर्फानी के दर्शन कर…