मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी : अनिंदिता मित्रा

दैनिक खबरनामा /ब्यूरो/चंडीगढ़/08 जून 2026. पंजाब में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब कार्यालय द्वारा सोमवार को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को एसआईआर के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि राज्यभर में 25 जून 2026 से घर-घर गणना (हाउस टू हाउस एन्यूमरेशन) का चरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक है कि वे प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों, नियमों और कार्यप्रणाली को भली-भांति समझें, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन अधिकारियों की कार्यकुशलता पर पूरी प्रक्रिया की सफलता निर्भर करती है। उन्होंने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) और ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यक्तिगत निगरानी करें तथा कर्मचारियों की सभी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना चुनाव आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलती से सूची से न हटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।

उन्होंने बताया कि राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है तथा उनसे इस अभियान को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सफल बनाने में सहयोग का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों की सामूहिक भागीदारी से ही यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

अनिंदिता मित्रा ने यह भी बताया कि मतदाताओं और कर्मचारियों की सहायता के लिए जिला चुनाव अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :