ज़ीरकपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब के ज़ीरकपुर इलाके में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। जीरकपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भबात क्षेत्र में स्थित एक होलसेलर की दुकान पर छापा मारकर नकली पनीर और देसी घी के अवैध कारोबार का खुलासा किया।सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई की और मामले की गंभीरता को देखते हुए हेल्थ विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रेड के दौरान दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की गहन जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई।क्विंटल के हिसाब से मिला मिलावटी सामान हेल्थ विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुकान से करीब 4 क्विंटल पनीर, 4 क्विंटल देसी घी और लगभग 6 क्विंटल दूध बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में इन सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका जताई जा रही है, जो सीधे तौर पर आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।सैंपल जांच के लिए भेजे गए बरामद किए गए सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस और हेल्थ विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मिलावटी सामान किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचायत जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

दैनिक ख़बरनामा 21 अप्रैल 2026 मोहाली क्षेत्र में पंचायत की जमीन पर…
Share to :

पंजाब में शिक्षा क्रांति: बाकरपुर स्कूल में ₹9.50 लाख से बने नए कमरे का उद्घाटन, विधायक कुलवंत सिंह बोले सरकार ने वादे किए पूरे

दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब में मुख्यमंत्री…
Share to :

तीन बड़े विभाग, एक मजबूत नेतृत्व संजीव अरोड़ा बने पंजाब सरकार के सबसे पावरफुल मंत्री, बड़े फैसलों से मचाई हलचल

पंजाब 29 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के विधानसभा क्षेत्र…
Share to :

मोहाली में अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, तीन के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिले में…
Share to :