दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 12 जून:  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पंजाब से आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पंजाब नंबर (PB-08-FK-8223) की एक कार मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जो पर्यटन के लिए घाटी में आए हुए थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं।

मणिकर्ण घाटी की दुर्गम और घुमावदार सड़कों पर लगातार बढ़ रही पर्यटकों की आवाजाही के बीच यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल के स्कूलों में रोल नंबर के आधार पर मिलेगा मिड-डे मील, भेदभाव रोकने के लिए सरकार ने कसे शिकंजे

दैनिक खबरनामा। शिमला, 12 जून: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण (पीएम…

हिमाचल में आउटसोर्स भर्तियों पर ब्रेक, हाई कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

दैनिक खबरनामा । शिमला, 16 जून : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने…

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…

नौणी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए प्रोफेशनल कोर्स, BSc एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट समेत MBA और MSc कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू

दैनिक खबरनामा। सोलन, 11 जून:  डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी…