दैनिक खबरनामा। मनाली, 13 जून:  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जून माह में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। शनिवार को रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा दर्रे में तीन इंच से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जून के महीने में बर्फबारी का नजारा देखने पहुंचे पर्यटक जहां रोमांचित नजर आए, वहीं ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण उन्हें सर्दी का भी सामना करना पड़ा।

शनिवार को रोहतांग दर्रे की ओर करीब 1,200 पर्यटक वाहन रवाना हुए, जबकि अटल टनल के रास्ते लगभग 4,000 वाहन लाहुल, बारालाचा, शिंकुला, चंद्रताल, कुंजम और स्पीति घाटी की ओर पहुंचे। ताजा बर्फबारी और सुहावने मौसम ने पर्यटकों को आकर्षित किया, जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिली।

मनाली और लाहुल घाटी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह 11 बजे के बाद रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रों में हिमपात शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। बर्फ के फाहों से ढकी वादियों का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचे।

पर्यटन कारोबारियों पूर्ण ठाकुर, चंद्रसेन, टीकम और जगदीश ने बताया कि रोहतांग दर्रे में पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों ने किया। जून में बर्फबारी का अनोखा अनुभव पाकर पर्यटक बेहद उत्साहित दिखे और पूरे दिन क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ रही।

वहीं लाहुल के पर्यटन कारोबारी तेंजिन, टशी और पलजोर ने बताया कि दो हजार से अधिक वाहन दारचा के रास्ते बारालाचा और शिंकुला दर्रों की ओर रवाना हुए। हल्की बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और कई वाहन लेह-लद्दाख की ओर भी बढ़े।

उधर, मनाली में समर सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार, सप्ताहांत के चलते पर्यटन नगरी में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मनाली के अधिकांश स्तरीय होटलों में 90 से 95 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है।

एसडीएम मनाली गुनजीत सिंह चीमा ने पर्यटकों से मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग या ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा के दौरान केवल अनुभवी गाइडों और पर्यटन विभाग से पंजीकृत ट्रैवल एजेंसियों की सेवाएं ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंबा में मातम: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार की बोलेरो खाई में गिरी, सात लोगों की दर्दनाक मौत

दैनिक खबरनामा| चंबा, 18 जून 2026. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से…

हिमाचल में निवेश की बड़ी उड़ान: 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी, 5,877 करोड़ का निवेश और 13,355 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दैनिक खबरनामा। शिमला, 9 जून:  हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई…

रोहतांग समेत ऊंचे दर्रों में हिमपात, 11 जून तक बारिश के आसार; तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी

दैनिक खबरनामा। शिमला, 6 जून 2026:  हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज…

हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक में 35 एजेंडा आइटम पर चर्चा, भर्तियों और विकास योजनाओं पर लग सकती है मुहर

दैनिक खबरनामा। शिमला, 6 जून 2026: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक…