दैनिक खबरनामा। विकासनगर (देहरादून), 14 जून :  सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया तथा पथराव और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर 12 नामजद आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपितों के मकानों का निरीक्षण किया और कथित अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के बाद बुलडोजर कार्रवाई भी की।

पानी के विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के अनुसार, गांव में पड़ोसी खेतों में पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई अशोक कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब छह बजे विवाद के चलते आरोपित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे, लकड़ी की फट्टियां, हथौड़े और बेलचे थे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने घर में घुसकर विनोद कुमार, अशोक कुमार, राजेश और सुषमा पर हमला कर दिया। हमले के दौरान विनोद कुमार के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तथा पीएसी तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजनों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव टीएमसी कार्यालय में मिला, सुसाइड नोट में राजनीति को बताया ‘सबसे बड़ी गलती’

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 16 अगस्त: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा…

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में बड़ा स्वास्थ्य संकट: सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल, एक वेंटिलेटर पर

दैनिक खबरनामा। बीकानेर, 9 जून 2026:  राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज के…

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई : जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, स्लीपर सेल नेटवर्क की जांच तेज

दैनिक खबरनामा  17 जुलाई अहमदाबाद : गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने…

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए छात्रों ने लगाई छलांग; कई के फंसे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा । लखनऊ, 22 जून:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के…