दैनिक खबरनामा । शिमला 19 जून : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस घर लौटने हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह सुविधा एचआरटीसी की साधारण बसों में उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने NEET-2026 प्रवेश पत्र को पहचान, निवास स्थान और परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

निगम के अनुसार, यह रियायत अभ्यर्थियों को उनके निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक एक बार जाने और एक बार वापस लौटने की यात्रा के लिए दी जाएगी। यह सुविधा 20 जून से 22 जून तक मान्य रहेगी।

एचआरटीसी प्रबंधन ने रियायत के दुरुपयोग को रोकने के लिए बस परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निःशुल्क यात्रा करने वाले विद्यार्थियों का आवश्यक विवरण उनके प्रवेश पत्र पर दर्ज करें। साथ ही, इस सुविधा का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का समुचित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने निगम की सभी इकाइयों के अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नीट अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल: उपाध्यक्षों-महासचिवों को जिलों की जिम्मेदारी, कांगड़ा का प्रभार सतपाल रायजादा को

दैनिक खबरनामा । शिमला, 18 जून : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने…

पंचायतों में करोड़ों की गड़बड़ी पर सरकार सख्त, 48.58 करोड़ रुपये ब्याज सहित वसूले जाएंगे

दैनिक खबरनामा। जसवां परागपुर (कांगड़ा), 13 जून: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती…

हिमाचल में तीन साल में 972 करोड़ का मछली उत्पादन, 1,553 युवाओं को मिला रोजगार; 42 हजार मत्स्य पालकों को बीमा सुरक्षा

हिमाचल में तीन साल में 972 करोड़ का मछली उत्पादन, 1,553 युवाओं…

हिमाचल की 300 पंचायतों के पास नहीं अपने कार्यालय, पुरानी पंचायतों के भवनों में होगी पहली ग्राम सभा

दैनिक खबरनामा। शिमला, 8 जीन 2026: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में…