दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 20 जून 2026. पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पदों पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत लिए गए इस फैसले की घोषणा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पीएसपीसीएल के निदेशक मंडल ने पंजाब के एडवोकेट जनरल की कानूनी सलाह पर विचार करने के बाद इन अप्रेंटिस ट्रेनिज़ की भर्ती को मंजूरी दी है। वर्तमान में ये प्रशिक्षु पीएसपीसीएल और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) में लाइनमैन ट्रेड के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोजगार की मांग कर रहे इन युवाओं को यह फैसला बड़ी राहत प्रदान करेगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत एक बार की विशेष छूट देते हुए पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच है कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में लगाया जाए और उन्हें नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जाए। इसी उद्देश्य के तहत अप्रैल 2022 से अब तक पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में कुल 9,627 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें 8,048 नियुक्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि 1,579 नियुक्तियां तरस के आधार पर की गई हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 570 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए थे। इसके अलावा करीब 3,000 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसे नवंबर 2026 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।

इस अवसर पर बिजली विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा पीएसपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बसंत गर्ग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीमा पार हथियार-नशा और हवाला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार; 10 अत्याधुनिक हथियार, 5 किलो हेरोइन और ₹30 लाख बरामद

दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 25 जून, 2026. पंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त…

Vigilance Bureau Punjab की बड़ी कार्रवाई 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला सरपंच गिरफ्तार

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

जालंधर में महिला का कार में अपहरण कर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 जालंधर। शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके…

चार साल बाद जनता के बीच जाकर फीडबैक लेने वाली पहली सरकार बनी आम आदमी पार्टी: भगवंत मान

  व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध, व्यापारी…