दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 20 जून 2026. पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पदों पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत लिए गए इस फैसले की घोषणा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पीएसपीसीएल के निदेशक मंडल ने पंजाब के एडवोकेट जनरल की कानूनी सलाह पर विचार करने के बाद इन अप्रेंटिस ट्रेनिज़ की भर्ती को मंजूरी दी है। वर्तमान में ये प्रशिक्षु पीएसपीसीएल और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) में लाइनमैन ट्रेड के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोजगार की मांग कर रहे इन युवाओं को यह फैसला बड़ी राहत प्रदान करेगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत एक बार की विशेष छूट देते हुए पंजाबी भाषा की अनिवार्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि और अन्य विवरण पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच है कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में लगाया जाए और उन्हें नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जाए। इसी उद्देश्य के तहत अप्रैल 2022 से अब तक पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में कुल 9,627 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें 8,048 नियुक्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि 1,579 नियुक्तियां तरस के आधार पर की गई हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 570 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए थे। इसके अलावा करीब 3,000 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसे नवंबर 2026 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।

इस अवसर पर बिजली विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा पीएसपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. बसंत गर्ग भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :