दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 25 जून, 2026. पंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार संचालित अवैध हथियार, मादक पदार्थ और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक हथियार, 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे संचालकों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। यह गिरोह पाकिस्तान सीमा के रास्ते आने वाली नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप को आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाने का काम करता था, जबकि वित्तीय लेन-देन हवाला चैनलों के जरिए किए जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों तथा अफगानिस्तान मूल के एक आरोपी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नई दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम यूजीआई सब मशीन गन, चार ग्लॉक पिस्तौल, एक जिगाना स्पोर्ट पिस्तौल सहित कई विदेशी और अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सबसे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 220 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इसके बाद पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंच बनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप 4.8 किलोग्राम अतिरिक्त हेरोइन, भारी मात्रा में हवाला राशि और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अफगान नागरिक जगजीत सिंह उर्फ जग्गी हवाला लेन-देन और अवैध नेटवर्क से जुड़े वित्तीय संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस नेटवर्क के विदेशी आकाओं और स्थानीय सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां तथा महत्वपूर्ण बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और इसके सभी सदस्यों को कानून के दायरे में लाने के लिए व्यापक कार्रवाई कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :