दैनिक खबरनामा । कुल्लू, 22 जून : हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक प्रसूता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार रात अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र के शनारू गांव की निवासी 23 वर्षीय रजनी शर्मा, पत्नी सतीश शर्मा, ने 20 जून को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ऑपरेशन के माध्यम से एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद वह अस्पताल में भर्ती थीं और उनका उपचार चल रहा था।

बताया जा रहा है कि रविवार को उपचार के दौरान लेबर रूम में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। अस्पताल प्रशासन तथा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

एक दिन की नवजात से छिना मां का साया

इस दुखद घटना के बाद एक दिन की नवजात बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्रीय अस्पताल की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि महिला की मौत के कारणों को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र ने सुनी हिमाचल की आवाज़ 249 सड़कों के लिए 2,300 करोड़ मंजूर, अप्रैल से शुरू होंगे काम

शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की…

मनाली से हरिद्वार जा रही वोल्वो बस से 2 किलो से ज्यादा चरस बरामद, एसटीएफ ने हरियाणा के युवक को दबोचा

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 12 जुलाई: हिमाचल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने…

कांगड़ा घाटी रेल रूट पर राहत: अब शुक्रवार को भी चलेंगी सभी नैरो गेज ट्रेनें

दैनिक खबरनामा । बैजनाथ, 2 जुलाई: कांगड़ा घाटी रेल मार्ग पर सफर…

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: बीमार बेटे को जहर देने के बाद मां ने भी दी जान, दोनों की मौत से क्षेत्र में शोक

दैनिक खबरनामा । बिलासपुर, 20 जून : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला…