दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 12 जुलाई: हिमाचल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक लग्जरी बस से भारी मात्रा में चरस पकड़ी है। इस दौरान बस में सवार हरियाणा के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

देर रात एसटीएफ की मंडी इकाई नियमित चेकिंग और निगरानी अभियान पर थी। इसी दौरान टीम ने मनाली से हरिद्वार जा रही वोल्वो बस संख्या एचआर-47एच-0011 को रुकवाकर तलाशी ली। जांच के बीच एक यात्री के पास से 2.006 किलोग्राम चरस मिली। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रिंकू ठाकुर के रूप में हुई है। वह महावीर सिंह का बेटा है और हरियाणा के पानीपत जिले के मॉडल टाउन, राम चौक, हरि नगर, शिव मंदिर के पास का रहने वाला है।

एसटीएफ के नवगठित थाना मंडी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे गिरोह से जुड़े लोगों, पैसे के लेन-देन और सप्लाई चेन की भी गहराई से जांच की जा रही है।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत नशे के सौदागरों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :