दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को वर्ष 1999 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (ADGP) के पद पर कार्यरत हैं।

आनंद जैन ने केके शर्मा का स्थान लिया है, जिन्हें 22 मई 2026 को लद्दाख के तत्कालीन डीजीपी मुकेश सिंह के मणिपुर स्थानांतरण के बाद अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। मुकेश सिंह को मणिपुर पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश के मूल निवासी आनंद जैन का जम्मू-कश्मीर में लंबा और प्रभावशाली प्रशासनिक तथा पुलिस सेवा अनुभव रहा है। उन्होंने एसपी ईस्ट श्रीनगर, एसएसपी जम्मू, डीआईजी राजौरी-पुंछ, निदेशक सतर्कता आयोग, निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जम्मू-कश्मीर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बल में भी वरिष्ठ जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान आनंद जैन ने पेशेवर दक्षता, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया है। पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पुलिस पदक (वीरता), पुलिस पदक (मेधावी सेवा) तथा राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

लद्दाख के नए डीजीपी के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :