दैनिक खबरनामा । अखनूर, 15 जून:  जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के लेहर परमाना तालाब गांव में एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पूनम कलसी, पत्नी तरसेम कुमार, के रूप में हुई है। रविवार सुबह उसका जला हुआ शव घर के बरामदे में मिलने के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पूनम कलसी शनिवार शाम को ही करीब 15 दिन मायके में रहने के बाद अपने ससुराल लौटी थी। रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उसका शव बरामदे में जली हुई अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि पूनम अपने पति के साथ सास-ससुर से अलग मकान में रहती थी, जबकि उसके सास-ससुर, जेठ और जेठानी पास के दूसरे घर में रहते हैं। मृतका का पति तरसेम कुमार ग्रेफ (GREF) विभाग में कार्यरत है और वर्तमान में लेह में तैनात होने के कारण घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। उसका जेठ भी ग्रेफ में कार्यरत है और वह भी लेह में तैनात बताया जा रहा है।

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष और स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल अखनूर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक अखनूर-ज्यौड़ियां मार्ग को जाम रखकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी अखनूर डॉ. अहमद और चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की हर पहलू से गहन और निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :