1

दैनिक खबरनामा | 25 जून, 2026 कराकस: दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, दोनों झटके महज 40 सेकंड के अंतराल पर आए और राजधानी Caracas सहित कई क्षेत्रों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

भूकंप के बाद देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने बताया कि कई राज्यों में गंभीर क्षति हुई है और राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में कम संख्या में मौतों की पुष्टि हुई है, लेकिन USGS ने चेतावनी दी है कि अंतिम मृतक संख्या काफी अधिक हो सकती है। एजेंसी के आकलन के अनुसार 10,000 से अधिक मौतों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जबकि व्यापक क्षति की संभावना भी जताई गई है। अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कराकस और आसपास के इलाकों में कई इमारतें ढह गईं, जबकि मुख्य हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं तथा हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, 7.5 तीव्रता का यह भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल है। दोनों झटकों को “डबलट अर्थक्वेक” की श्रेणी में रखा जा रहा है, जो दुर्लभ लेकिन अत्यंत विनाशकारी माने जाते हैं।

बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं और आने वाले दिनों में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व कप के दौरान इबोला का खतरा बेहद कम, लेकिन अमेरिका पूरी तरह तैयार: विशेषज्ञ

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। शिकागो, 15 जून: अमेरिका में आयोजित 2026 फीफा विश्व…

G7 शिखर सम्मेलन में व्यापार पर होगी भारत-अमेरिका की अहम चर्चा, लेकिन तत्काल समझौते की संभावना नहीं

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। वॉशिंगटन, 13 जून: अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते…

Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, न्यूयॉर्क टाइम्स से PoK शब्द इस्तेमाल करने की मांग

दैनिक खबरनामा 30 जुलाई न्यूयॉर्क : अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स…

ईरान समझौते में 300 अरब डॉलर के निवेश फंड का प्रावधान, आधे से अधिक राशि पहले ही प्रतिबद्ध: सूत्र

दैनिक खबरनामा। तेहरान, 17 जून : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध…