दैनिक खबरनामा | बरनाला, 25 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब की अभूतपूर्व प्रगति और आम आदमी पार्टी सरकार को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर ये तीनों दल एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे झूठे प्रचार, फर्जी वीडियो और दुष्प्रचार अभियान उन्हें पंजाब और पंजाबियों की सेवा करने से नहीं रोक सकते।

बरनाला में आयोजित “लोक मिलनी” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है, जबकि विपक्ष के पास जनता को देने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की को देखकर पारंपरिक राजनीतिक दल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए हरसंभव हथकंडे अपना रहे हैं।

1 जुलाई से शुरू होगी ‘मावां-धीआं सतिकार योजना’

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1 जुलाई 2026 से पंजाब भर में ‘मावां-धीआं सतिकार योजना’ लागू कर दी जाएगी। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र होंगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके लिए सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गांवों में हाई-टेंशन तारों को भूमिगत करने की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने गांवों में हाई-टेंशन बिजली तारों को भूमिगत करने का देश का पहला व्यापक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसकी शुरुआत उनके पैतृक गांव से पायलट परियोजना के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से बिजली के खंभों और ऊपर से गुजरने वाली तारों के कारण होने वाले हादसों में कमी आएगी तथा किसानों, पशुओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का भी समाधान होगा।

किसानों के हित में बड़े कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 14,000 किलोमीटर से अधिक पाइपलाइनें और खालें तैयार की गई हैं, जिनके माध्यम से लगभग 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि नहरों और जल स्रोतों के पुनर्भरण कार्यों के कारण कई क्षेत्रों में भूजल स्तर में दो से चार मीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला करने में असफल रहने के बाद अब धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत हैं तथा इनका उद्देश्य केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से ऐसे दुष्प्रचार पर विश्वास न करने की अपील की।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के माध्यम से लोग अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुके हैं।

जनता ही करेगी फैसला

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार का जवाब जनता स्वयं देगी। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा, “मैं जनता का हूं और जनता के बीच ही रहूंगा। पंजाब की तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। अंतिम फैसला जनता ही करेगी।”

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :