दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़,  7 जुलाई 2026. पंजाब सरकार ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि विभाग में सेवारत किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। राज्य के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने यह आश्वासन विभागीय कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान दिया।

चंडीगढ़ में आयोजित इस बैठक में जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब, डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाजिम यूनियन पंजाब तथा पंजाब राज वन विभाग वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकारी नियमों और नीतियों के अनुरूप उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी और उनके सम्मानजनक कार्य वातावरण को सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कर्मचारी यूनियनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण और विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :