दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान संगीतकार पंचम दा (आर.डी. बर्मन) की यादों को समर्पित संगीतमय कार्यक्रम “डिफरेंटली डिफरेंट पंचम” का भव्य आयोजन 28 जून को सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में नंद इंटरटेनमेंट्स के फाउंडर नंद किशोर द्वारा किया गया। सुरों से सजी इस विशेष संध्या में संगीत प्रेमियों ने पंचम दा के सदाबहार गीतों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने आर.डी. बर्मन के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद संगीत प्रेमी अंत तक अपनी सीटों पर डटे रहे और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.एस. प्रसाद एवं रंजू प्रसाद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा संगीतमय आयोजन देखा, जिसमें अंतिम गीत के बाद भी श्रोताओं का मन और गीत सुनने का कर रहा था। उन्होंने आयोजन की उत्कृष्ट प्रस्तुति, कलाकारों की प्रतिभा और पूरे कार्यक्रम के संयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

नंद इंटरटेनमेंट्स के फाउंडर नंद किशोर ने सभी अतिथियों, कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि “डिफरेंटली डिफरेंट पंचम” का आयोजन अब प्रत्येक वर्ष किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी भी पंचम दा के सदाबहार संगीत से जुड़ सके और उनके योगदान को सदैव याद रखा जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं अतिथियों को सम्मानित किया गया। सुर, संगीत और यादों से सजी इस शाम ने उपस्थित प्रत्येक संगीत प्रेमी के दिल में पंचम दा की अमिट छाप छोड़ दी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :