दैनिक खबरनामा  3 जुलाई 2026

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि यह व्यवस्था प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) और ई-पीएमएसएमए के तहत आयोजित विशेष जांच दिवसों पर लागू होगी। इन अवसरों पर प्रत्येक गर्भवती महिला के दांतों और मसूड़ों की जांच नियमित प्रसव पूर्व जांच का हिस्सा होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘मुस्कान से मातृत्व तक’ पहल का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली दंत एवं मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का समय रहते पता लगाकर उनका उपचार सुनिश्चित करना है, जिससे मां और नवजात दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

आरती सिंह राव के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं में मसूड़ों की बीमारी और दांतों में सड़न की आशंका बढ़ जाती है। यदि इन समस्याओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाए तो समय-पूर्व प्रसव और जन्म के समय शिशु का कम वजन जैसी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे हर महीने की 9, 10, 23 तारीख तथा महीने के अंतिम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाली इस निशुल्क जांच सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :