दैनिक खबरनामा। जम्मू, 10 जुलाई: जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक जरूरतों के चलते राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मैक्सीम्न गोरकी को अब जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम यानी जेकेएसटीसी का जनरल मैनेजर बनाया गया है। इससे पहले उनके लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में मुख्य खेल अधिकारी के पद पर नियुक्ति के निर्देश जारी हुए थे।
इसी आदेश में स्वाति गुप्ता की सेवाएं अगली तैनाती के लिए राहत एवं पुनर्वास आयुक्त प्रवासी को सौंप दी गई हैं।
वहीं जूनियर स्केल के अधिकारी मोनीश कुमार को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उनकी सेवाएं अब जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल को दी गई हैं। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन आदेश का इंतजार कर रहे थे।
सरकार ने कहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक हित में किए गए हैं और संबंधित अधिकारी तुरंत अपनी नई जगह पर कार्यभार संभालें।