दैनिक खबरनामा । शिमला, 10 जुलाई: हिमाचल सरकार ने छह जुलाई को हुए बड़े फेरबदल के ठीक तीन दिन बाद शुक्रवार को फिर से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक विभाग ने 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के स्थानांतरण और विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

इस बार कई वरिष्ठ अफसरों के पास से महत्वपूर्ण विभाग हटाए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के बाद राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा के विभागों में भी बदलाव हुआ है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी मामले में शपथपत्र प्रस्तुत करने के बाद उनसे पहले ही अहम विभाग वापस ले लिए गए थे और उन्हें जनजातीय विकास तथा रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें परिवहन विभाग की कमान सौंपी है।

इसी तरह प्रधान सचिव एम सुधा देवी से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लेकर उन्हें वन और उद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है। सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी, सामान्य प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव आशीष सिंहमार को अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिलेगा।

मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के पास से गृह एवं सतर्कता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार हटाकर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर से भी ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर वही जिम्मेदारी आरडी नजीम को दी गई है।

प्रधान सचिव वित्त, योजना, अर्थ एवं सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के प्रभारी देवेश कुमार को अब लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी देखना होगा। उनके पास से शहरी विकास विभाग हटाकर सचिव नगर एवं ग्राम नियोजन के साथ-साथ गृह एवं सतर्कता के अधिकारी अमरजीत सिंह को शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सचिव श्रम एवं रोजगार प्रियंका बासु इंगटी को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उद्योग विभाग के निदेशक डॉ. यूनुस को अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मंडलायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव एवं विशेष सचिव विवेक भाटिया को उद्योग निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऊर्जा निदेशक राकेश कुमार प्रजापति अब पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक होंगे।

विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अश्विनी शर्मा को आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी बनाया गया है। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की रजिस्ट्रार मधु चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

ओम कांत ठाकुर को मत्स्य विभाग का निदेशक एवं वार्डन नियुक्त किया गया है। हमीरपुर के एडीसी एवं डीआरडीए के परियोजना निदेशक अभिषेक कुमार गर्ग को राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। गुरसिमर सिंह को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर के साथ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :