दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जुलाई: शहर में चोरी की वारदातें अक्सर नकदी, सोना या कीमती सामान को लेकर होती हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में हुई यह घटना सबसे अलग है। यहां चोर नकदी या सामान की बजाय पशु-पक्षियों और घरेलू गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर गए।

जानकारी के अनुसार, फेज-1 स्थित एक सार्वजनिक जगह पर बने टीनशेड को रात के समय तोड़कर अज्ञात लोग अंदर घुसे। इसके बाद वे वहां रखे 8 सूअर, 7 मुर्गियां और 2 एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की चोरी पहले कभी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने टीनशेड के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा। पहले कर्मचारियों ने खुद ही आसपास पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि जिस जगह से चोरी हुई है उसके अंदर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, हालांकि बाहर की तरफ कई कैमरे लगे हुए हैं।

पुलिस अब आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। अधिकारियों का अनुमान है कि 15 पशु-पक्षियों को ले जाने के लिए चोरों ने किसी गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में कई अहम मुद्दे उठे, डेराबस्सी को ‘गेटवे ऑफ पंजाब’ बनाने की मांग खैरा मामले पर हंगामे के आसार

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Punjab Legislative Assembly के…

पीयू में पीएचडी स्कॉलर की करंट से मौत पर बवाल, छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर लगाया ताला

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक…

पंजाब में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश की संभावना ट्रेन सेवाओं पर भी असर

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बतायापंजाब में…

चंडीगढ़ में रैपिडो का लाइसेंस फिर हुआ बहाल, अब कैब और बाइक टैक्सी की बुकिंग कर सकेंगे यूजर्स

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 27 अक्टूबर  : चंडीगढ़ में लंबे समय बाद रैपिडो…