दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक पीएचडी शोधार्थी की मौत के बाद मंगलवार को कैंपस में जमकर विरोध हुआ। गुस्साए छात्रों ने सबसे पहले विद्युत शाखा के एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना दिया और बिजली व्यवस्था में बरती गई लापरवाही का आरोप लगाया।

इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान कुलपति सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी अंदर मौजूद थे, जबकि बाहर छात्र लगातार प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, विद्युत सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की जाए और मृतक के परिजनों को न्याय मिले।

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब मौजूदा कुलपति प्रो. रेणु विज का बुधवार को अंतिम कार्यदिवस है। कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले कुलपति कार्यालय पर ताला लगने की घटना ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :