दैनिक खबरनामा। अंब, 16 जुलाई: हिमाचल के ऊना जिले स्थित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन अब नए कलेवर में यात्रियों के लिए तैयार है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत इसका कायाकल्प किया गया है। निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर स्टेशन पर मौजूद रहकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अंब-अंदौरा उन 508 स्टेशनों की सूची में शामिल है जिन्हें केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

तीन साल में बदला पूरा नजारा

अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला वर्चुअल तरीके से रखी थी। तब से अब तक करीब तीन वर्षों में स्टेशन का रूप पूरी तरह बदल गया है। स्टेशन भवन को पहाड़ी स्थापत्य के अनुरूप डिजाइन किया गया है। अब यह आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन के लिए तैयार खड़ा है।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नए स्टेशन पर यात्रियों के लिए विस्तृत प्रतीक्षालय बनाया गया है। साथ ही आधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना पट्ट, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुगम पहुंच मार्ग, फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर और आरामदायक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। परिसर में व्यवस्थित पार्किंग भी बनाई गई है जिसमें एक साथ 150 से 200 तक छोटे-बड़े वाहन खड़े हो सकेंगे।

इसके अलावा स्टेशन पर तेज गति वाला वाई-फाई, साफ पेयजल, लिफ्ट, आधुनिक उद्घोषणा प्रणाली और उन्नत साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है। स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा मानकों के हिसाब से विकसित किया गया है।

अधिकारियों का कहना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन के आधुनिकीकरण से यात्रियों को सफर के दौरान अधिक सहजता और सुविधा मिलेगी। माता चिंतपूर्णी मंदिर सहित क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उद्घाटन के बाद अंब-अंदौरा स्टेशन क्षेत्र के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में गिना जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :