दैनिक खबर नंबर 19 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित मणिमहेश डल झील और कैलाश क्षेत्र इन दिनों भारी बर्फबारी की चपेट में हैं। लगातार हुई बर्फबारी के कारण पवित्र डल झील पूरी तरह जम चुकी है और पूरा इलाका मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि झील के आसपास की दुकानें और अस्थायी ढांचे भी बर्फ में दब गए हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें क्षेत्र की मौजूदा स्थिति साफ दिखाई दे रही है। मार्च और अप्रैल में हुई भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बेहद खतरनाक हो गए हैं और फिसलन के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम के सामान्य होने तक किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मणिमहेश यात्रा उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। यह हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक आयोजित होती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह यात्रा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का भी बड़ा साधन है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा का प्रयास न करें। आमतौर पर जून-जुलाई में यात्रा मार्ग पर दुकानें खुलनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार मौसम को देखते हुए यात्रा में देरी की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरिपुरधार के CHC डॉक्टर गिरफ्तार चिट्टे की सप्लाई केस में बड़ा खुलासा

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चिट्टे…
Share to :

एम्स बिलासपुर में लगेगी आधुनिक मानसिक जांच प्रणाली MCMI-4, व्यक्तित्व और मानसिक रोगों का होगा सटीक आकलन

हिमाचल प्रदेश 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) मानसिक रोगों की पहचान और…
Share to :

सिरमौर में दर्दनाक बस हादसा, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

सिरमौर 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार…
Share to :

करोड़ों की डीपीआर, लेकिन बजट नदारद हिमाचल में एससी विकास योजनाएं कागजों में ही सिमटीं

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम…
Share to :