दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 जुलाई:  चंडीगढ़ के रामदरबार इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान रामदरबार फेज-2 के रहने वाले *प्रथम* के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रथम रोज की तरह जिम में कसरत करने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक BMW कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रथम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि हादसे के समय की स्थिति और BMW चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

प्रथम के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पंजाब 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग ने…

CBI जांच को मिली मंजूरी, सस्पेंड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें CFSL रिपोर्ट बनी अहम कड़ी

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के बहुचर्चित रिश्वत मामले में सस्पेंड…

जीरकपुर में स्विगी इंस्टामार्ट स्टोर के सात स्टाफ पर एफआईआर, कंपनी में गबन का खुलासा

दैनिक खबरनामा। जीरकपुर, 10 सितंबर: ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट के जीरकपुर…

चंडीगढ़ में रैपिडो का लाइसेंस फिर हुआ बहाल, अब कैब और बाइक टैक्सी की बुकिंग कर सकेंगे यूजर्स

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 27 अक्टूबर  : चंडीगढ़ में लंबे समय बाद रैपिडो…