दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 21 जुलाई: पेरिस के बाद अब स्पेन में भी चंडीगढ़ से जुड़े दुर्लभ फर्नीचर की नीलामी पर ब्रेक लग गया है। प्रशासन के समय पर हस्तक्षेप से 22 जुलाई को स्पेन में होने वाली नीलामी टल गई है और अब इस सामान को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

संस्कृति विभाग ने हाल में विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर अनुरोध किया था कि अमेरिका और स्पेन में प्रस्तावित नीलामियों को तुरंत रोका जाए और राजनयिक स्तर पर पहल कर इन वस्तुओं को देश लौटाया जाए।

अधिकारियों के मुताबिक, नीलामी सूची में शामिल फर्नीचर पर पुराने सरकारी स्टेंसिल के निशान मिले हैं। इससे संदेह है कि यह सामग्री चंडीगढ़ स्थित पूर्व पंजाब विधानसभा सदस्य ब्लॉक की सरकारी संपत्ति रही होगी। इस सिलसिले में प्रशासन ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है।

प्रशासन का तर्क है कि यह फर्नीचर केवल लकड़ी का सामान नहीं, बल्कि चंडीगढ़ की यूनेस्को विश्व धरोहर वास्तुकला का अभिन्न हिस्सा है। यह शहर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे में इसकी विदेश में बोली लगना न केवल चंडीगढ़ की ऐतिहासिक छवि को चोट पहुंचाता, बल्कि देश की धरोहर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।

जांच में सामने आया है कि यह सामान बिना जरूरी अनुमति के सरकारी परिसर से बाहर गया और बाद में विदेश पहुंच गया। इससे पहले 25 जून को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी ऐसी ही एक नीलामी होनी थी, जिसमें पीजीआई और पीयू से जुड़ा फर्नीचर शामिल था। प्रशासन के प्रयासों से वह नीलामी भी रद्द करवाई गई थी।

गौरतलब है कि बीते वर्षों में शहर का करोड़ों रुपये मूल्य का हेरिटेज फर्नीचर अलग-अलग मौकों पर विदेशों में नीलाम हो चुका है। हर बार नीलामी से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के वकील और हेरिटेज संरक्षण कार्यकर्ता अजय जग्गा लिखित शिकायत देकर मामला उठाते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने भी मोर्चा संभालते हुए नीलामी रुकवाने की पहल की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेन वाली नीलामी रुकवाने के बाद अब सरकार इस फर्नीचर को वापस चंडीगढ़ लाने के लिए जरूरी कूटनीतिक और कानूनी कदम उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

GMSH-16 की बड़ी पहल 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा मुफ्त इलाज, मोबाइल यूनिट करेगी सेवा

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल…

जीरकपुर में दुकानों के बाहर खुलेआम शराबखोरी से बढ़ी लोगों की चिंता, महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। जीरकपुर (मोहाली), 13 जून:  जीरकपुर के कई इलाकों में दुकानों…

डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लापरवाही उजागर निगम आयुक्त के निरीक्षण में मिली खामियां, एक महीने में मांगी रिपोर्ट

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में…

चंडीगढ़ में बिल्डर अंकित सदाना के घर फायरिंग मामले में दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए, 5 करोड़ की रंगदारी कनेक्शन की जांच तेज

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित…