चंडीगढ़, 22 जुलाई। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा से देशभर में सामने आए परीक्षा घोटालों पर जवाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक के लिए केंद्र और पंजाब, दोनों सरकारें जिम्मेदार हैं और छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय किया जा रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया में हुई खामियों से भी हजारों छात्रों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वालों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार केंद्र से जवाबदेही की मांग करती है, वहीं दूसरी ओर पंजाब में हुए कई पेपर लीक मामलों के बावजूद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा सहित कई अहम परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन किसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार, दोनों युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में विफल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों का मनोबल टूट रहा है तथा उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एस.ए.एस. नगर पुलिस ने ट्राइसिटी में सक्रिय लूट और चोरी गैंग का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 28 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर पंजाब के मुख्यमंत्री…

हाईकोर्ट आदेश के बावजूद लोन डिफॉल्टर ने तोड़ी सील, प्रॉपर्टी पर दोबारा कब्जा पुलिस की छापेमारी जारी

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 लुधियाना में लोन डिफॉल्ट से जुड़ा एक…

पंजाब में बदला मौसम कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, 11 जिलों में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में मौसम ने अचानक…

पंजाब में भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा एक्शन कई IAS-IPS अफसर रडार पर, सस्पेंड DIG भुल्लर केस में नए खुलासे

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले…