दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 लुधियाना में लोन डिफॉल्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए सील की गई प्रॉपर्टी के ताले तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। थाना पीएयू पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह, जो ओथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर हैं, ने बताया कि साहिल चोपड़ा ने घर निर्माण के लिए उनकी कंपनी से लोन लिया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया। इसके बाद लोन अकाउंट एनपीए घोषित कर दिया गया और सरफेसी एक्ट के तहत कंपनी ने प्रॉपर्टी को सील कर कब्जे में ले लिया।आरोप है कि आरोपी ने मौके पर लगाए गए नोटिस को फाड़ दिया और सील व ताले तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। कंपनी ने बाद में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर फिर से प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में लेकर सील किया, लेकिन 30 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने एक बार फिर ताले और सील तोड़ दिए और कब्जा कर लिया। साथ ही ताले और सील भी चोरी कर लिए गए।पुलिस ने इस मामले में रमन चोपड़ा, साहिल चोपड़ा और सीमा चोपड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 329(3) और 35 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026