पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार देर रात से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। जालंधर, अमृतसर और पठानकोट सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। जालंधर सिटी में करीब 10 सेकंड तक ओले गिरे, जबकि गोराया क्षेत्र में लगभग 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ इलाके में करीब 5 मिनट तक ओले गिरने की जानकारी सामने आई है।पठानकोट में खराब मौसम का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। यहां रात करीब 10 बजे से कई इलाकों में बिजली गुल है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने के कारण कई जगहों पर पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। वहीं कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन सबसे अधिक बारिश अमृतसर में 5 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा अबोहर (फाजिल्का) और संगरूर में 4 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 2.5 मिलीमीटर तथा पटियाला सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बाढ़ पीड़ित परिवारों से किया वादा निभाया मनकीरत औलख ने दो परिवारों को कारें भेंट कीं

मोहाली 10 जनवरी(जगदीश कुमार)पंजाब में अगस्त 2025 की भीषण बाढ़ के दौरान…
Share to :

चंडीगढ़ पहुंचे GT कप्तान Shubman Gill, PBKS से मुकाबले से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 IPL 2026 के अहम मुकाबले से पहले…
Share to :

AAP नेता बलतेज पन्नू का केंद्रीय गृह मंत्री पर आरोप सांसदों को तोड़ने की कोशिश में जुटे राघव चड्ढा को ‘टूल’ की तरह इस्तेमाल करने का दावा

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज…
Share to :

पंजाब में भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अधिकारी सस्पेंड, इंजीनियरिंग विभाग में मचा हड़कंप

अमृतसर | 31 दिसंबर 2025 (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने साल 2025 के…
Share to :