दैनिख खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई: शहर के बाजारों में 11 नए वेंडिंग जोन स्थापित करने की योजना को लेकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने कड़ा एतराज जताया है। मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को यूटी के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ से भेंट कर अपनी आपत्तियां उनके सामने रखीं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा और चेयरमैन चरणजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजार पहले से ही ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी, गंदगी और भीड़ की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में अतिरिक्त वेंडिंग जोन बनने से हालात और बिगड़ सकते हैं और इसका सीधा असर दुकानदारों, ग्राहकों और आम जनता पर पड़ेगा।

चड्ढा ने बताया कि यह प्रस्ताव मुख्य वास्तुकार के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और इसी कमेटी में नए वेंडिंग जोन का प्रस्ताव पहले खारिज हो चुका है। ऐसे में उस फैसले का मान रखना चाहिए।

चरणजीव सिंह ने वैकल्पिक सुझाव देते हुए कहा कि अगर नए पात्र रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को जगह देनी है तो नए जोन बनाने के बजाय मौजूदा अधिसूचित वेंडिंग स्थानों में ही उन्हें समायोजित किया जाए। इससे एक तरफ व्यापारियों के हित सुरक्षित रहेंगे और दूसरी तरफ शहर की बाजार व्यवस्था भी व्यवस्थित बनी रहेगी।

गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन को लेकर कोई भी फैसला लेते समय सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :