दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 28 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर से मंगलवार को एक हादसे की खबर सामने आई। नियंत्रण रेखा के समीप हुए माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई और सेना ने फौरन राहत कार्य शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार यह धमाका उड़ी के कामालकोट सब-सेक्टर में अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुआ। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के अधीन 8 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी तैनात है। यह पूरा क्षेत्र उरी पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जवान रोजाना की गश्त पर थे, तभी एक पुरानी बारूदी सुरंग में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। इसकी चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायल जवानों की पहचान

सेना ने घायल जवानों की पहचान दफादार विजय कुमार, उम्र 42 वर्ष और नायक शरणप्पा अंगारी, उम्र 28 वर्ष के रूप में की है। दोनों 8 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान हैं और लंबे समय से सीमा पर तैनात हैं। घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने दोनों को घटनास्थल से निकाला और मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।

अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। सेना के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

40 करोड़ का अत्याधुनिक बोन एंड ज्वाइंट (B&J) अस्पताल स्टाफ संकट से जूझ रहा, 182 बेड पर सिर्फ 32 नर्सों के भरोसे इलाज

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 17 जून : जम्मू में स्वास्थ्य सेवाओं की…

प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच: कश्मीर के सेब बागवानों को SDRF राहत के साथ मिलेगा बीमा कवर

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 9 जून:  कश्मीर घाटी के सेब उत्पादकों के लिए…

अमरनाथ यात्रा 2026: पहलगाम-बालटाल ट्रैक 12 फीट तक चौड़े, सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों की LG सिन्हा ने की समीक्षा

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर, 11 जून:  आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली…

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, 6 जुलाई को करेंगे जनसभा को संबोधित

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 28 जून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय…