दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आर.आई.ए. शाखा, उपायुक्त कार्यालय, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तैनात वरिष्ठ सहायक भूपिंदर कौर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई जिला गुरदासपुर के बटाला तहसील स्थित गांव चित के एक निवासी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्काई रॉक वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर 111/112, मोहाली में नीलामी के माध्यम से प्लॉट दिलाने के बदले वरिष्ठ सहायक ने 8 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने के बाद उसने विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1, एस.ए.एस. नगर से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस थाना, एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :