दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मुरादवाला दल सिंह में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां 12 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे खेलते-खेलते पास में लगे रतनजोत के पौधे के फल को बादाम समझकर खा गए, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे रोजाना की तरह गांव के खेल मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान वे पास में लगे रतनजोत के पौधों के पास पहुंच गए और एक बच्चे ने उसका फल तोड़कर खा लिया। उसे देख अन्य बच्चों ने भी वही फल खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टियां और घबराहट जैसी समस्या होने लगी।बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत सभी को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ बच्चों को अरनीवाला के निजी अस्पताल, कुछ को अबोहर और कुछ को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया।सरकारी अस्पताल फाजिल्का के एसएमओ डॉक्टर एरिक के अनुसार, करीब 7 बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 6 बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को अनजान पौधों और फलों से दूर रखने के लिए अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में बनेंगे तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब 15 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

मोहाली में जब्त नशीले पदार्थों का बड़ा निपटान, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई

दैनिक खबर नामक 5 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ…
Share to :

3 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी अनजान रहे दंपति, दुकानदार ने बताया तो खुला राज

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 3 करोड़ रुपए…
Share to :

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज अकाली दल का ग्राफ बढ़ा, नवजोत कौर का नई पार्टी से ऐलान, राहुल गांधी की दलित नेताओं संग बैठक

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले…
Share to :