दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना राज्य के हर जिले में लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। योजना के तहत 8 जनवरी 2026 से अब तक 2 लाख 91 हजार 417 मरीजों को 1,044 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का पूरी तरह निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है। इससे हजारों परिवारों को गंभीर बीमारियों के दौरान आर्थिक बोझ से राहत मिली है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य योजना की वास्तविक सफलता खर्च की गई राशि या लाभार्थियों की संख्या से नहीं, बल्कि इस बात से तय होती है कि जरूरत के समय मरीज तक उपचार पहुंचा या नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी आर्थिक चिंता के गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। सरकार लगातार इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ तथा प्रभावी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

योजना से लाभान्वित लोगों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इसे कठिन समय का सबसे बड़ा सहारा बताया। एक लाभार्थी सुरेशपाल कौर ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी और शल्य प्रसव कराना पड़ा। जन्म के बाद नवजात शिशु को भी विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत दोनों का उपचार निःशुल्क हुआ, जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा।

सुनाम निवासी रुपिंदर कौर ने बताया कि लंबे समय से घुटनों के असहनीय दर्द के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया था। महंगे उपचार के कारण शल्य चिकित्सा कराना संभव नहीं हो रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री सेहत योजना के माध्यम से उनका घुटना प्रत्यारोपण निःशुल्क हुआ और अब वह सामान्य जीवन जी रही हैं।

इसी प्रकार तरनतारन के बीर सिंह ने बताया कि हृदय रोग का पता चलने के बाद तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। योजना के अंतर्गत उनकी हृदय संबंधी जांच और रक्तवाहिनी उपचार निःशुल्क किया गया, जिससे उन्हें समय पर जीवनरक्षक चिकित्सा मिल सकी।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार योजना का लाभ पंजाब के सभी जिलों तक पहुंच चुका है। पटियाला में सर्वाधिक 27,892 मरीजों ने योजना का लाभ उठाया है। इसके बाद बठिंडा में 22,584 तथा लुधियाना में 21,729 लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार मिला।

इसके अलावा जालंधर में 19,312, होशियारपुर में 19,075, अमृतसर में 16,550, संगरूर में 16,549, श्री मुक्तसर साहिब में 14,800, फिरोजपुर में 13,344, गुरदासपुर में 12,037, मोगा में 11,669, फाजिल्का में 11,516, मानसा में 10,539, फरीदकोट में 10,309, बरनाला में 8,773, तरनतारन में 8,714, रूपनगर में 8,574, एस.ए.एस. नगर में 8,085, फतेहगढ़ साहिब में 7,933, शहीद भगत सिंह नगर में 6,999, कपूरथला में 5,928, पठानकोट में 5,844 तथा मलेरकोटला में 2,472 लोगों को योजना का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री सेहत योजना का बढ़ता दायरा इस बात का प्रमाण है कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के अपने संकल्प पर लगातार आगे बढ़ रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है, जिससे अब मरीज इलाज से पहले खर्च की चिंता करने के बजाय समय पर बेहतर चिकित्सा प्राप्त कर पा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :