दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026. पंजाब सरकार ने अबोहर और बल्लूआना क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए नहरी पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब विधानसभा में बताया कि मलूकपुर, पंजावा और लंबी रजबाहों की टेलों पर स्थित खेतों तक अब नहर नेटवर्क की क्षमता के अनुरूप पर्याप्त नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है।

विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों की टेलों तक नहरी पानी नहीं पहुंचने के दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि धान की खेती के दौरान लिए गए टेल-गेज अभिलेख स्पष्ट करते हैं कि अंतिम छोर तक स्वीकृत मात्रा के अनुसार पानी पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि इन रजबाहों को सरहिंद फीडर से पानी मिलता है, जबकि सरहिंद फीडर को फिरोजपुर फीडर से जलापूर्ति होती है। राज्य सरकार ने दोनों प्रमुख फीडरों की जल वहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि कर क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाया है।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फिरोजपुर फीडर की क्षमता 11,192 क्यूसेक से बढ़ाकर 13,873 क्यूसेक कर दी गई है। इसी प्रकार सरहिंद फीडर की क्षमता भी 4,703 क्यूसेक से बढ़ाकर 7,000 क्यूसेक की गई है। इन सुधारों के कारण अबोहर और फाजिल्का क्षेत्र में नहरी पानी की उपलब्धता पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है।

उन्होंने बताया कि पहले इन क्षेत्रों में पंपिंग स्टेशनों और रोटेशन व्यवस्था के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता था, जिससे अक्सर किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब क्षमता बढ़ने के बाद कई क्षेत्रों में निरंतर जलापूर्ति संभव हो गई है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा नहर प्रणाली की जल वहन क्षमता में लगभग 12 से 13 हजार क्यूसेक की वृद्धि की है, जो एक अतिरिक्त भाखड़ा नहर के बराबर है। इससे बिना नई नहर बनाए ही किसानों को अधिक नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अबोहर और खुइयां सर्वर ब्लॉक के अनेक गांवों में वर्षों बाद पहली बार नहरी पानी पहुंचा है। किक्कर खेड़ा, गुम्मजाल, झुम्मियांवाली और तूतवाला जैसे गांव, जहां पहले सिंचाई के मौसम में नहरी पानी नहीं पहुंचता था, अब नियमित जलापूर्ति का लाभ उठा रहे हैं।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि सरकार ने केवल नहरों की क्षमता बढ़ाने तक ही अपने प्रयास सीमित नहीं रखे, बल्कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अबोहर क्षेत्र में 200 से अधिक खालों का निर्माण और नवीनीकरण कराया तथा आवश्यक स्थानों पर पाइपलाइन भी बिछाई गई है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक किसान को समान रूप से नहरी पानी उपलब्ध कराने और अंतिम छोर तक विश्वसनीय सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :