दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 10 अगस्त: सिटी ब्यूटीफुल को नशे के चंगुल से मुक्त करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। अब नशा बेचने और खरीदने वालों पर शिकंजा कसने में आम जनता की भूमिका अहम होगी। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू की है।

पुलिस ने 7087239010 नंबर जारी किया है। यह नंबर एंटी-ड्रग हेल्पलाइन के तौर पर काम करेगा। इस पर मिली हर सूचना पर फौरन एक्शन लिया जाएगा।

यह हेल्पलाइन सेक्टर-11 स्थित पुलिस स्टेशन एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पीएस-एएनटीएफ से संचालित होगी। पुलिस का कहना है कि शहर में कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री या अवैध सप्लाई होते देखी जाए तो लोग बिना देर किए इस नंबर पर जानकारी दें।

अधिकारियों के अनुसार इस हेल्पलाइन के जरिए नशीले और साइकोट्रोपिक पदार्थों से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसमें अवैध तस्करी, बिक्री, रख-रखाव, ढुलाई और सेवन से संबंधित सूचना शामिल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ पुख्ता और सही जानकारी ही साझा करें।

कैसे होगी कार्रवाई

हेल्पलाइन पर आने वाली हर सूचना की पुलिस स्तर पर तुरंत जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जानकारी संबंधित थाना और विशेष इकाइयों को भेजी जाएगी, जिसके बाद मौके पर जांच कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले का नाम पता कानून के तहत पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। इसका मकसद लोगों को बिना किसी डर के सामने आकर जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जनता के सहयोग से ही संभव होगी जीत

चंडीगढ़ पुलिस का मानना है कि नशे के खिलाफ जंग सिर्फ पुलिस के दम पर नहीं जीती जा सकती। इसमें शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

अगर किसी इलाके में संदिग्ध तरीके से नशे की बिक्री या सप्लाई हो रही है तो समय रहते जानकारी देने से पुलिस कार्रवाई को और तेज और असरदार बनाया जा सकेगा।

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी छिपाकर न रखें। तुरंत एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 7087239010 पर कॉल करें और शहर को सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :